Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी इलाके में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। इलाके के लोगों से पूछताछ जारी है, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि मौत के कारण और घटनास्थल तक पहुंचने की पूरी जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: बोकारो में एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।