Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और फ्लाइंग टीम ने 17 दिसंबर 2025 को रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाकर 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया। यह कार्रवाई ऑपरेशन NARCOS के तहत की गई सतर्कता का नतीजा है। जांच के दौरान ट्रेन संख्या 15027 के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर कोच S-3 की तलाशी ली गई। इस दौरान तीन संदिग्धों के पास तीन बैग संदिग्ध स्थिति में पाए गए। पूछताछ में तीनों ने बैग अपने होने की बात स्वीकार की, लेकिन उनके अंदर रखे सामान के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बाद में एक व्यक्ति ने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की।
यह भी पढ़ें :धनबाद मंडल में तत्काल टिकट बुकिंग अब OTP से होगी कन्फर्म
पुलिस की कार्रवाई
कमांडर रांची के निर्देश पर तीनों संदिग्धों को उनके बैग सहित प्लेटफॉर्म पर रोका गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। डीडी टेस्ट किट से गांजा होने की पुष्टि हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल और फ्लाइंग टीम के अधिकारियों और स्टाफ ने उत्कृष्ट काम किया, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने में बड़ी सफलता हासिल हुई।
Reporter | Samachar Post