Samachar Post रिपोर्टर, रांची :प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध बिक्री को लेकर रांची पुलिस ने तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सैली ट्रेडर्स पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई सिटी डीएसपी के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ रेड की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान और गोदामों की गहन तलाशी ली और प्रतिबंधित दवाओं से जुड़े सामान जब्त किए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह जांच यह पता लगाने के लिए की जा रही है कि प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई चेन में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें :ओबीसी के संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर विचार मंच ने किया प्रदर्शन
पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से बिक रही नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
Reporter | Samachar Post