- लाइसेंस नहीं मिलने और स्वच्छता मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई
Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची नगर निगम ने शहर में गंदगी और अव्यवस्था फैलाने वाली बिना लाइसेंस की मांस–मछली की दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान स्वच्छता नियमों का पालन नहीं करने और वैध लाइसेंस न होने पर 17 दुकानों को सील कर दिया गया। कई दुकानों में उचित सफाई व्यवस्था नहीं मिली। न तो कचरा निपटान की सुविधा थी और न ही स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा था। निगम के अनुसार, ऐसी दुकानें आसपास के क्षेत्रों में संक्रमण फैलाने का खतरा बढ़ा रही थीं।
यह भी पढ़ें: गिरिडीह के साईं परमेश्वर हॉस्पिटल पर बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, आजसू छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन
निगम की सख़्त चेतावनी
निगम ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई भी दुकान खुले में कचरा या अपशिष्ट फेंकती पाई गई, तो तुरंत चालान काटा जाएगा और दुकान को सील कर दिया जाएगा।
दुकानदारों को एक सप्ताह की मोहलत
नगर निगम ने सभी मांस–मछली दुकानदारों को एक सप्ताह की समयसीमा दी है। इस दौरान उन्हें अपना लाइसेंस सत्यापन पूरा करना होगा और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार करना होगा। समय पर मानक पूरे नहीं करने पर लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।