Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के कांके थाना क्षेत्र के जगतपुरम स्थित आवास में कुप्पुस्वामी रेस्टोरेंट के संचालक शंकर नारायण नायर मृत पाए गए। परिजनों के अनुसार काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने अंदर झांका, जहां शंकर नारायण फंदे से लटके मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस कर रही है सभी पहलुओं की जांच
कांके थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार कमरे से कोई भी संदिग्ध दस्तावेज या सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल, कमरे के सामान और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी।
यह भी पढ़ें: लातेहार में अफीम की अवैध खेती पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 एकड़ में लगी फसल नष्ट
कई दिनों से तनाव में चल रहे थे शंकर नारायण
परिवार के सदस्यों ने बताया कि शंकर नारायण पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे और कम बातचीत करते थे। उन पर आर्थिक दबाव भी था, जिससे वे परेशान दिखाई देते थे। शंकर नारायण मूल रूप से केरल के निवासी थे और रांची में रेस्टोरेंट का संचालन कर परिवार की जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही अगला कदम तय होगा। शव मंगलवार को परिजनों को सौंपे जाने की संभावना है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।