Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध इस साल चिंताजनक रूप से बढ़े हैं। स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) की हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी रांची महिलाओं के लिए राज्य का सबसे असुरक्षित जिला बनकर उभरी है।
रांची में स्थिति गंभीर
रांची में महिलाओं के खिलाफ अपराध में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 47% वृद्धि दर्ज की गई। जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 679 मामले सामने आए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 460 थी। दुष्कर्म, अपहरण, छेड़खानी, दहेज हत्या और दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी हुई है। रांची में सुरक्षा के लिए 24 घंटे महिला हेल्पलाइन, शक्ति कमांडो और महिला जवानों की तैनाती, साथ ही शक्ति एप जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद रिपोर्ट संकेत देती है कि मौजूदा सुरक्षा इंतजाम अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में असफल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: गया: धान के खलिहान में सोते दंपति की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
राज्य के अन्य जिलों में आंकड़े
- दुष्कर्म: गिरिडीह – 105, सिमडेगा – 67
- अपहरण: पलामू – 103, देवघर – 80
औसतन प्रति माह 146 दुष्कर्म और अपहरण के मामले, 55 छेड़खानी के मामले दर्ज हो रहे हैं। हालांकि, दहेज हत्या और दहेज प्रताड़ना के मामलों में पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी कमी आई है, लेकिन कुल मिलाकर महिलाओं की सुरक्षा गंभीर और चिंताजनक बनी हुई है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।