Samachar Post डेस्क, रांची : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जर्मनी के पांच दिन के दौरे पर बर्लिन पहुंचे। उनका स्वागत इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) की टीम ने मालाओं और मुस्कान के साथ किया।
दौरे का उद्देश्य
राहुल गांधी इस दौरान एक बड़े IOC कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां वे पूरे यूरोप के IOC नेताओं से मिलेंगे और भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस की वैश्विक पहुंच को मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा को यूरोप में फैलाना है।
यह भी पढ़ें: गांधी मैदान में फिजिकल ट्रेनिंग पर रोक, बदलेगी ऐतिहासिक मैदान की तस्वीर
मुख्य गतिविधियां
यूरोप के IOC अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। पार्टी मजबूत करने, एनआरआई मुद्दों और IOC की भूमिका पर चर्चा होगी। 17 दिसंबर को बर्लिन में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात होगी।
सियासी विवाद
दौरे की घोषणा संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान हुई थी, जिसे लेकर भाजपा ने आलोचना की। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी के लगातार दौरे उनकी पार्टी के पतन का कारण हैं। वहीं, प्रियंका गांधी ने इस दौरे का बचाव करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अक्सर विदेश दौरे पर रहते हैं, इसलिए विपक्ष के नेताओं के विदेश दौरे पर सवाल उठाना उचित नहीं है। राहुल गांधी का यह जर्मनी दौरा 20 दिसंबर तक चलेगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।