- मार्च 2026 तक बढ़ेगा पटना जू का कलेक्शन
Samachar Post डेस्क,पटना : पटना जू में अगले साल मार्च 2026 तक कई नए जानवर जोड़े जाने की तैयारी है। रांची, दिल्ली और चेन्नई के चिड़ियाघरों के साथ एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन जू से गौर, स्वैम्प डियर और कुछ अन्य प्रजातियों को पटना लाने पर सहमति बन रही है।
घड़ियाल और भेड़िए भेजेगा पटना जू
पटना जू में इन दिनों घड़ियाल और भेड़ियों की संख्या काफी बढ़ गई है। जू में करीब 200 घड़ियाल मौजूद हैं। इसी साल जून में एक साथ 60 घड़ियाल के बच्चे पैदा हुए थे। फरवरी में 12 ग्रे वुल्फ (भेड़िए) का जन्म भी हुआ था। इन्हीं कारणों से इन दोनों प्रजातियों को अन्य जू में भेजकर जगह और संसाधनों का संतुलन बनाने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें: इशारा कर कार रुकवाया, फिर उड़ा लिया सीनियर अधिकारी का गहनों से भरा बैग
पटना जू- घड़ियाल प्रजनन का सफल केंद्र
पटना जू लंबे समय से देश के सबसे सफल घड़ियाल प्रजनन केंद्रों में से एक माना जाता है। यहां की व्यवस्थाएं और प्रजनन दर इसे अन्य जू के लिए एक महत्वपूर्ण एक्सचेंज पार्टनर बनाती हैं।
बब्बर शेर आने की भी तैयारी
इसके साथ ही राजगीर जू सफारी के बब्बर शेर को पटना जू में लाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यह शेर गुजरात से लाया गया है। बब्बर शेर की नस्ल बेहद मजबूत मानी जाती है और यह पटना जू का बड़ा आकर्षण बन सकता है। इसके लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी (CZA) से अनुमति ली जा रही है। अनुमति मिलते ही शेर को भेजा जाएगा।
शेर के लिए बना रहे विशेष ग्लास-केज
बब्बर शेर के लिए पटना जू में नया अत्याधुनिक केज तैयार हो रहा है। इसमें लोहे की जाली की जगह ग्लास लगाया जाएगा, ताकि आगंतुक शेर को नज़दीक से आसानी से देख सकें। यह केज सुरक्षा और विज़िबिलिटी दोनों के लिहाज़ से बेहद आधुनिक होगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।