Samachar Post डेस्क, पटना: पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी राकेश कुमार को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को तुरंत एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।
मुठभेड़ की पूरी कहानी
पुलिस को सूचना मिली कि राकेश मुरादपुर इलाके में देखा गया है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, राकेश भागने लगा। उसे रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने पलटवार किया और गोली राकेश के पैर में लगी। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी स्थिति स्थिर है।
यह भी पढ़ें: हजारीबाग में NIA ने मारी छापेमारी, डिजिटल उपकरण जब्त
राकेश की आपराधिक गतिविधियाँ
राकेश दीघा थाना क्षेत्र का निवासी है। पटना के कई इलाकों में सक्रिय था और स्थानीय लोगों में डर फैलाता था। पुलिस को शक है कि रंगदारी के अलावा अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी उसका हाथ हो सकता है।
साथियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि राकेश अकेला नहीं था। उसके कई साथी भी रंगदारी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।