- दुर्जन जाते और विमल नाग को गुप्त सूचना पर धर दबोचा गया
Samachar Post रिपोर्टर,पलामू : पलामू जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र बल की संयुक्त गश्त के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई ग्राम नन्दपुर, सुरीन टोला में हुई।
गिरफ्तार किए गए संदिग्ध
- दुर्जन जाते (29) – ग्राम डिम्बुली, थाना मनोहरपुर
- विमल नाग (22) – ग्राम राईबेड़ा, थाना गोईलकेरा
यह भी पढ़ें: साहिबगंज-पाकुड़ में 16 जनवरी से बंद होगी पत्थर ढुलाई
बरामद सामग्री
दुर्जन जाते के पास भाकपा माओवादी का लाल पर्चा, विमल नाग के पास काला Itel कीपैड मोबाइल दोनों संदिग्धों को दो स्वतंत्र गवाहों के सामने गिरफ्तार किया गया। पुलिस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनोहरपुर, थानेदार और सिपाही सहित अन्य जवान शामिल रहे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।