Samachar Post डेस्क, रांची : पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन पीआईए (PIA) का 75% शेयर आरिफ हबीब ग्रुप ने खरीदा है। नीलामी इस्लामाबाद में आयोजित की गई, जिसमें लकी सीमेंट और एयरब्लू जैसी कंपनियों ने भी भाग लिया।
नीलामी के आंकड़े
- आरिफ हबीब ग्रुप: 135 अरब रुपये
- लकी सीमेंट: 105.5 अरब रुपये
- एयरब्लू: 26.5 अरब रुपये
- शुरुआती रेफरेंस प्राइस: 100 अरब रुपये
शर्तें और निवेश योजना
आरिफ हबीब को शेष 25% शेयर खरीदने के लिए 90 दिन का समय मिलेगा। नीलामी से मिलने वाली राशि का 92.5% एयरलाइन में निवेश और 7.5% सरकार को मिलेगा। इसके अलावा, अगले पांच सालों में कंपनी को 80 अरब रुपये अतिरिक्त निवेश करना होगा।
यह भी पढ़ें: पटना के सरकारी स्कूलों में ICT लैब हमेशा सक्रिय रहेंगी
पीआईए का इतिहास और महत्व
PIA कभी दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन थी, लेकिन वित्तीय संकट और मिसमैनेजमेंट के कारण इसका प्रदर्शन प्रभावित हुआ। प्राइवेटाइजेशन पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए नीलामी का लाइव प्रसारण किया गया। पीएम शहबाज शरीफ ने इसे पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रांज़ैक्शन बताया।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।