Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के बड़े भाई राधा रमण किशोर को नवंबर माह की पेंशन अब तक नहीं मिली है। वे नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं।
पेंशन और वेतन भुगतान में देरी
सूत्रों के अनुसार, पेंशन भुगतान में देरी विश्वविद्यालय प्रशासन की आंतरिक खींचतान के कारण हो रही है। कुलपति दिनेश सिंह का कहना है कि राशि की निकासी केवल वित्तीय सलाहकार (एफए) की बैठक में उपस्थिति पर होगी। जबकि प्रभारी वित्तीय सलाहकार बीमारी के कारण दिल्ली में हैं और उन्होंने लिखित रूप में राशि निकासी की अनुमति दे दी है। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा भुगतान किए जाने वाले अन्य शिक्षकों का वेतन भी लंबित है। दिसंबर माह का वेतन 23 दिसंबर से देने का निर्देश जारी है, लेकिन विश्वविद्यालय की स्थिति को देखते हुए इसे मिलने की संभावना कम बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: पुंदाग ओपी के थाना प्रभारी हटाए गए, नए थानेदार की तैनाती
वित्तीय विवाद का असर
कुलपति की उपस्थिति की शर्त के कारण पेंशन और वेतन भुगतान रुका हुआ है। इससे न केवल वित्त मंत्री के भाई बल्कि अन्य शिक्षक और सेवानिवृत्त कर्मचारी भी प्रभावित हैं।
कुलपति दिनेश सिंह के विवादित रिकॉर्ड
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में गेस्ट हाउस नवीनीकरण की असफल कोशिश। रांची विश्वविद्यालय में करीबी व्यक्ति को फर्नीचर आपूर्ति का आदेश देने के आरोप। राज्यपाल सचिवालय की शिकायत के बाद रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति पद से हटाए गए थे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।