Samachar Post डेस्क, रांची : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ओडिशा के राउरकेला में 4,000 किलो विस्फोटक लूट मामले में बड़ी प्रगति दर्ज की है। जांच में पता चला है कि लूटा गया विस्फोटक सीधे झारखंड के सारंडा जंगल में सक्रिय नक्सली नेटवर्क तक पहुँचा था इस नेटवर्क का नेतृत्व एक करोड़ रुपए का इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल कर रहा है, जो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की सूची में शीर्ष पर है।
यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 9 जिलों से SRE फंड से चल रहे वाहनों की जानकारी तलब की
जांच और चार्जशीट
एनआईए के मुताबिक, झारखंड और ओडिशा के नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर बड़े पैमाने पर हमला और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से विस्फोटक लूट की योजना बनाई थी। इस मामले में 11 नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। चार्जशीट में शामिल हैं, पतिराम मांझी उर्फ अनल, जरजा मुंडा, पिंटू लोहरा, लालजीत, शिवा बोदरा, अमित मुंडा, सुखलाल मुंडा रवि, राजेश, सोहन, अप्टन जांच में यह भी सामने आया कि ये सभी आरोपी लगभग 200 पैकेट विस्फोटक (प्रत्येक 20 किलोग्राम) की लूट की योजना और अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल थे।
बरामदगी
लूटे गए विस्फोटकों का बड़ा हिस्सा पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से बरामद किया गया। NIA की यह कार्रवाई झारखंड और ओडिशा में नक्सली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।