Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बेसना टोला में सोमवार रात 19 वर्षीय रवि रंजन सिंह का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। रवि मनिका डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र था।
घटना का विवरण
परिवार ने बताया कि रात में रवि ने खाना नहीं खाया। मंगलवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने पहले स्थानीय लोगों को जानकारी दी और फिर मनिका थाना को सूचित किया। पुलिस के सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में प्रवेश करने पर रवि को फंदे से लटका पाया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: ओबीसी के संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर विचार मंच ने किया प्रदर्शन
शिक्षा और पारिवारिक हालात
रवि पढ़ाई के साथ-साथ कार वॉशिंग का काम करता था और परिवार की आर्थिक मदद करता था। घटना के समय उसके कान में ब्लूटूथ लगा था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी से बातचीत कर रहा था। रवि की मां कुनिल कुंवर स्वास्थ्य सहिया के पद पर कार्यरत हैं। रवि तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।