Samachar Post रिपोर्टर,रांची :JSSC-CGL परीक्षा से जुड़ा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट की दहलीज पर पहुंच गया है। छात्रों के एक समूह ने इस मामले में याचिका दायर की है, जिसमें वे हाईकोर्ट के हालिया आदेश को चुनौती दे रहे हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में क्या रुख अपनाता है। 3 दिसंबर को झारखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने अपना फैसला सुनाया था। इस आदेश में 10 छात्रों के परिणाम पर रोक लगाते हुए शेष अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मंजूरी दी गई थी।
यह भी पढ़ें :रांची विश्वविद्यालय में प्रमोशन पर मंथन तेज, आज 80 शिक्षकों के मामलों पर निर्णय की संभावना
छात्रों की मांग, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निर्णय की आशा
छात्रों का कहना है कि वे न्याय की अंतिम उम्मीद के रूप में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं और वहां से निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निर्णय की आशा रखते हैं। हालांकि, अभी तक इस याचिका की सुनवाई के लिए कोई तारीख निर्धारित नहीं हुई है।
JSSC ने जारी की मेरिट लिस्ट
हाईकोर्ट के आदेश के बाद JSSC ने सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में किस तरह की कार्रवाई करती है।
Reporter | Samachar Post