Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा, आजसू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायकों ने हाथों में तख्ती लेकर छात्रवृत्ति भुगतान और धान खरीद का समर्थन मूल्य 3200 रुपये करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सदन में विरोध जताया।
यह भी पढ़ें: ACB ने विनय चौबे के करीबी श्रवण जलान के घर मारा छापा
छात्रवृत्ति और किसानों के मुद्दे पर विरोध
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विपक्षी विधायकों ने कहा कि राज्य के छात्रों को कई महीनों से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं मिला है। तुरंत भुगतान करने की मांग उठाई गई। भाजपा विधायक नीरा यादव ने बताया कि किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा सरकार ने पूरा नहीं किया, जिससे किसान मजबूरी में अपने धान को कम दाम में बेचने को मजबूर हैं। लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि सरकार पूरी तरह फेल है और छात्रों व किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है।
द्वितीय अनुपूरक बजट पेश
विपक्ष के विरोध और नारेबाजी के बीच चालू वित्तीय वर्ष का द्वितीय अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा गया। विपक्ष के तेवर देखकर स्पष्ट है कि सदन में कई मुद्दों पर सरकार पर दबाव बनाए जाने की कोशिश जारी रहेगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।