- सत्र के तीसरे दिन एमबीबीएस एडमिशन विवाद छाया
Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज एमबीबीएस नामांकन में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सबसे अधिक चर्चा में रहा। कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए जोरदार ढंग से उठाया।
काउंसलिंग प्रक्रिया पर कड़े सवाल
मरांडी ने आरोप लगाया कि मेडिकल एडमिशन में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) मेडिकल काउंसलिंग कमिटी की तय गाइडलाइन का पालन नहीं करता। एनटीए की ओर से भेजे गए परिणाम और बोर्ड के डेटा में मेल न बैठने का मुद्दा, पोर्टल लिंकिंग में त्रुटियों के कारण काउंसलिंग के दौरान गड़बड़ियां दिखाई देती हैं।
यह भी पढ़ें: रिम्स में मुफ्त इलाज और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए निर्देश जारी
गलत दस्तावेज जमा करने के आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने जानकारी दी कि प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर कुछ छात्र, गलत जाति प्रमाणपत्र, गलत आवासीय प्रमाणपत्र, जमा कर एडमिशन प्रक्रिया में अनुचित लाभ उठा लेते हैं, जिससे सही पात्रता वाले छात्रों को नुकसान होता है।
सरकार पर जानबूझकर गड़बड़ी करने का आरोप
मरांडी ने कहा कि ये केवल लापरवाही नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई कार्रवाई प्रतीत होती है। उन्होंने दावा किया कि इससे कुछ विशेष लोगों को फायदा पहुँचाया जा रहा है और deserving छात्र पीछे रह जाते हैं।
सरकार से तीन मांगें
विपक्ष के नेता ने सदन में तीन प्रमुख मांगें रखीं, JCECEB के शीर्ष अधिकारियों को तत्काल हटाया जाए। मौजूदा काउंसलिंग प्रक्रिया को रद्द कर नई प्रक्रिया शुरू की जाए। पूरे मामले की CBI जांच कराई जाए।
कार्रवाई नहीं हुई तो सदन में विरोध की चेतावनी
मरांडी ने साफ़ कहा कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित करेगा। फिलहाल सरकार की ओर से विस्तृत जवाब की प्रतीक्षा है, लेकिन विधानसभा में यह मुद्दा दिनभर छाया रहा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।