- पंकज मिश्रा ने घोषणा की, व्यवसायियों ने जताया समर्थन
Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने साहिबगंज और पाकुड़ में रेल रैक लोडिंग के माध्यम से पत्थर ढुलाई बंद करने का ऐलान किया है। यह आदेश 16 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा।
व्यवसायियों का समर्थन
साहिबगंज के पत्थर व्यवसायियों ने मिश्रा की योजना का पूर्ण समर्थन किया और कहा कि यह आंदोलन सिर्फ विकास से जुड़ा है, न कि किसी व्यक्तिगत या राजनीतिक लाभ के लिए।
यह भी पढ़ें: सरकारी एयरलाइन PIA अब निजी हाथों में, आरिफ हबीब ग्रुप ने 135 अरब रुपये में जीती नीलामी
आगे की योजना
व्यवसायियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 16 जनवरी से सभी रेलवे रैक से पत्थर ढुलाई बंद कर दी जाएगी। इसके साथ ही 5 जनवरी से इंडेन (ईंधन) की आपूर्ति भी रोक दी जाएगी। पंकज मिश्रा ने बताया कि पाकुड़ में भी व्यवसायियों के साथ बैठक की जाएगी और पूरा पत्थर व्यवसायी समाज इस मुद्दे पर उनके साथ खड़ा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।