Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को धनबाद पहुंचे। एयरपोर्ट पर उपायुक्त (DC) आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
टुंडी प्रखंड में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत
राज्यपाल धनबाद के टुंडी प्रखंड में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं। कार्यक्रम के दौरान वे स्थानीय प्रशासन और आम जनता से संवाद करेंगे।
यह भी पढ़ें: रांची में वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन का भव्य आयोजन
प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी
राज्यपाल के स्वागत के मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर द्विवेदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
योजनाओं की करेंगे समीक्षा
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।