Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में ठंड दस्तक दे चुकी है और शुक्रवार से इसका असर और तेज़ होने वाला है। बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठिठुरन महसूस होगी। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, आसमान साफ रहने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कई जिलों में शीतलहर की आशंका जताई गई है।
5 और 6 दिसंबर को शीतलहर का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 5 और 6 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है, पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रांची, बोकारो और रामगढ़। रांची का न्यूनतम तापमान 8°C से भी नीचे जा सकता है।
यह भी पढ़ें: धनबाद: 82% लोग करते हैं डिजिटल पेमेंट, लेकिन वित्तीय साक्षरता सिर्फ 31%- आरबीआई निदेशक की बड़ी चेतावनी
तापमान में 2–3 डिग्री की और गिरावट संभव
अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2–3°C की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में थोड़ी बढ़ोतरी का अनुमान है।
गुमला बना सबसे ठंडा जिला
पिछले 24 घंटे मौसम शुष्क रहा। चाईबासा अधिकतम तापमान 29.4°C, गुमला न्यूनतम तापमान 5.9°C (सबसे ठंडा) रांची, खूंटी, डाल्टेनगंज, बोकारो-थर्मल और गुमला में न्यूनतम तापमान 11°C से नीचे दर्ज किया गया।
NHM की एडवाइजरी, ठंड में बरतें सावधानी
नेशनल हेल्थ मिशन ने लोगों को सुरक्षित रहने के लिए निर्देश दिए हैं, गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें बाहर जाने से पहले पर्याप्त भोजन करें। खांसी-जुकाम या फ्लू के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
नियमित रूप से गर्म पानी पिएं
ठंड से बेहोशी, confusion या बोलने में दिक्कत हो तो तत्काल चिकित्सा लें खंडोली डैम पर साइबेरियन पक्षियों की आमद सर्दी का असर बढ़ते ही गिरिडीह के खंडोली डैम में साइबेरियन डक पहुंचने लगी हैं। हर साल ये विदेशी पक्षी साइबेरिया की भीषण ठंड से बचने के लिए लगभग 4,000 किमी लंबी यात्रा कर दिसंबर से फरवरी तक यहां प्रवास करते हैं। मौसम गर्म होते ही ये अपने वतन लौट जाते हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।