Samachar Post रिपोर्टर, रांची : गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की।
यह भी पढ़ें: भागलपुर: दो बच्चे के साथ पत्नी लापता, पति ने थाने में दी शिकायत
तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट में आमंत्रण
मुलाकात के दौरान विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री को हैदराबाद में 8-9 दिसंबर को होने वाले ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण सौंपा।
राज्य विकास और सहयोग पर हुई चर्चा
बैठक में दोनों नेताओं ने झारखंड और तेलंगाना के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने राज्यों के विकास मॉडल, नीति-निर्माण और संभावित साझेदारी के क्षेत्रों पर विचार भी साझा किए। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो, और कमलेश भी मौजूद रहे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।