- 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भेजे आवेदन
Samachar Post डेस्क, रांची : IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए इस बार खिलाड़ियों की भारी भागीदारी देखने को मिली है। क्रिकबज के अनुसार, कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी में किया जाएगा।
प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों के नाम
ऑक्शन की लिस्ट में कई नामी भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें मयंक अग्रवाल, केएस भरत, राहुल चाहर, रवि बिश्नोई, आकाश दीप, दीपक हुड्डा, सरफराज खान, शिवम मावी, वेंकटेश अय्यर, चेतन सकारिया, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी, उमेश यादव और संदीप वॉरियर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम धमकी, विमान मुंबई डायवर्ट
विदेशी स्टार खिलाड़ियों की लंबी फेहरिस्त
इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के कई बड़े इंटरनेशनल सितारों ने भी आवेदन किया है।
- ऑस्ट्रेलिया: कैमरोन ग्रीन, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ
- इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, जेमी स्मिथ
- न्यूजीलैंड: रचिन रविंद्र
- श्रीलंका: वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना
- वेस्टइंडीज: शाकिब अल हसन, शाई होप, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ
इनके अलावा मुजीब उर रहमान, सीन एबॉट, टॉम बैंटन समेत कई बड़े नाम भी सूची में शामिल हैं।
2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ी
इस बार 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में सिर्फ दो भारतीय शामिल हैं, रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर इसी ब्रैकेट में 43 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें स्टीव स्मिथ, कैमरोन ग्रीन, जेमी स्मिथ, मुजीब उर रहमान, वानिंदु हसरंगा और रचिन रविंद्र जैसे नाम हैं।
टीमों के पास कुल 237.55 करोड़ का पर्स
IPL की दस टीमों के पास मिलाकर 237.55 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध है। इस मिनी ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट भरे जाने हैं, जिनमें 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं।
ऑक्शन को लेकर उत्साह चरम पर
IPL खिलाड़ियों में बाजार और उत्साह दोनों कायम हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में कौन से सितारे किस टीम के हिस्से बनते हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।