- ईमेल के जरिए मिली धमकी
Samachar Post डेस्क, रांची : कुवैत से हैदराबाद आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को मंगलवार को बम धमकी मिली। हैदराबाद एयरपोर्ट को भेजे गए ईमेल में दावा किया गया कि विमान में एक “मानव बम” मौजूद है। धमकी के बाद एयरलाइंस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की। फ्लाइट को सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। यात्रियों को विमान से उतारकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद विमान को आइसोलेशन एरिया में खड़ा कर सुरक्षा जांच शुरू की गई। अभी तक किसी विस्फोटक के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: झारखंड में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड: तीन दिन बाद पारा 3-4 डिग्री लुढ़कने का अनुमान
देशभर में बढ़ी सतर्कता
दिल्ली में हाल ही में हुए धमाके और बीते दो हफ्तों में मिली कई धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर हैं। कुछ दिन पहले टोरंटो से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की अफवाह फैली थी। इसके अलावा मुंबई-वाराणसी रूट की फ्लाइट और दिल्ली, गोवा तथा चेन्नई एयरपोर्ट को भी धमकी मिल चुकी है।
सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं गहन जांच
बार-बार मिल रही धमकियों को देखते हुए एजेंसियां सभी घटनाओं की गहन जांच कर रही हैं। देशभर के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा को और मजबूत किया गया है और अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।