Samachar Post डेस्क, रांची : ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में अब दो महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में BCCI चयन समिति की अगुवाई अजीत अगरकर करेंगे, जो कल यानी 20 दिसंबर को मुंबई में बैठक करेगी। इस बैठक में चयन समिति न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज और T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान करेगी। चयन बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव और चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर टीम का ऐलान करेंगे।
भारत की आगामी सीरीज
भारत फरवरी 2026 में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। सीरीज में तीन वनडे और पांच T20 मैच होंगे। यह सीरीज 11 से 31 जनवरी तक खेली जाएगी।
यह भी पढ़ें: अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल: भारत बनाम श्रीलंका, वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें
T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन
टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका में होगा। इसमें 20 टीमें भाग लेंगी, जो चार ग्रुप में बंटी हैं। टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च को फाइनल के साथ समाप्त होगा।
भारत का ग्रुप और मैच स्थल
- ग्रुप A: भारत, अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड, पाकिस्तान
- भारत अपने ग्रुप मैच मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम), कोलंबो (आर. प्रेमदासा स्टेडियम) और अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में खेलेगा।
- पहला मैच: मुंबई में भारत vs अमेरिका
अन्य ग्रुप्स
- ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान
- ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, इटली, नेपाल
- ग्रुप D: साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, UAE
भारत की उम्मीदें
भारत इस बार T20 वर्ल्ड कप का डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम अपने ग्रुप मैचों में मजबूत प्रदर्शन और खिताब बचाने की तैयारी में है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।