Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक पुरुष, महिला और बच्ची की मौत हो गई। वहीं छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज हजारीबाग के अस्पताल में चल रहा है।
यह भी पढ़ें :सिमडेगा DC ने EVM वेयरहाउस का निरीक्षण किया, मशीनों की सुरक्षा और रिकॉर्डिंग का लिया जायजा
हादसे का कारण
जानकारी के अनुसार, मृतक और घायलों का परिवार पश्चिम बंगाल के कुल्टी का निवासी था और बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। कार चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर बरही के पांचमाधव के पास डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद SBMCH हजारीबाग रेफर किया गया। मृतकों और घायलों की पहचान ज्योति कुमारी (24), शुभम यादव (6), अभिराज यादव (10) और घायलों में मृत्युंजय यादव (8), धर्मेंद्र यादव (35), कौशल्या देवी है।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर छानबीन शुरू
मौके पर SDPO अजीत कुमार विमल, बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव और समाजसेवी सिकंदर कुमार पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है।
Reporter | Samachar Post