Samachar Post डेस्क, रांची : गोवा के एक नाइट क्लब में गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में झारखंड के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार को तीनों के पार्थिव शरीर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाए गए, जहां इंतजार कर रहे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
यह भी पढ़ें: टाटा जू में 10 कृष्ण मृगों की मौत, हेमोरेजिक सेप्टीसीमिया का प्रकोप- केवल 8 बचे जीवित
एयरपोर्ट पर मातम, परिजनों का करुण विलाप
शवों के पहुंचते ही परिजनों में मातम पसर गया। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की भी एयरपोर्ट पहुंचे और शोकाकुल परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
दो सगे भाई भी हादसे में शामिल
हादसे में जिन युवकों की मौत हुई उनमें रांची जिले के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव के दो सगे भाई प्रदीप महतो और विनोद महतो के साथ खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा शामिल हैं। अचानक हुई इस दुर्घटना से दोनों जिलों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।