Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह: गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम एक महिला पर खौलता तेल डाल दिया गया। यह घटना छेड़खानी के विवाद से जुड़ी है।
घटना का विवरण
पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर की दुकान में पकौड़ी बना रही थी, तभी बगल के गांव के रहने वाले उदय चौधरी और मनीष चौधरी ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने महिला पर खौलता तेल डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
यह भी पढ़ें: सरायकेला-चाईबासा रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौ’त
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ग्रामीणों ने महिला को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने किया एक आरोपी गिरफ्तार
मुफस्सिल थानेदार श्याम किशोर महतो ने बताया कि पुलिस ने उदय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मनीष चौधरी की तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
पूर्व मुखिया राजेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता का परिवार इसी दुकान से अपना गुजर-बसर करता है। उन्होंने आरोपियों को पहले भी बदतमीज और गलत हरकतों में शामिल बताया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।