- CEPTAM-11 के तहत टेक्निकल पदों पर अवसर
Samachar Post डेस्क, रांची : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। DRDO ने CEPTAM-11 के अंतर्गत सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (STA-B) और टेक्नीशियन-ए (Tech-A) के कुल 764 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह नोटिफिकेशन 11 दिसंबर को जारी हुआ है।
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी के 561 पद और टेक्नीशियन-ए के 203 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 1 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: रंगदारी नहीं देने पर फ्लैट में घुसे बदमाश, लाखों की चोरी और तोड़फोड़
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
- STA-B: संबंधित विषय में बीएससी या इंजीनियरिंग डिप्लोमा अनिवार्य।
- Tech-A: 10वीं पास के साथ मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट आवश्यक।
उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और तकनीकी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण में ट्रेड या स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती में किसी प्रकार का इंटरव्यू नहीं होगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
वेतनमान और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।
- STA-B: लेवल-6 के तहत 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह।
- Tech-A: लेवल-2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये प्रतिमाह।
इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।
आवेदन शुल्क और वेबसाइट
आवेदन केवल DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से किए जा सकते हैं। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।
करियर का सुनहरा मौका
यह भर्ती DRDO की विभिन्न प्रयोगशालाओं में मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और एयरोनॉटिक्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करने का अवसर प्रदान करती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।