Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : धनबाद के तीसरा थाना क्षेत्र स्थित चांदकुइया बस्ती में चल रही नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया। बीसीसीएल क्वार्टर में छुपकर चल रहे इस गोरखधंधे पर पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।
यह भी पढ़ें: स्कूल जा रही छात्रा पर गिरा बिजली का पोल, एक की मौत, तीन जख्मी
90 पेटी नकली शराब, मशीनें और स्प्रिट बरामद
कार्रवाई के दौरान टीम ने भारी मात्रा में सामान जब्त किया, जिसमें शामिल हैं, 90 पेटी नकली अंग्रेजी शराब, पैकिंग मशीन, रैपर और नकली हॉलमार्क, खाली बोतलें व ढक्कन, 200 लीटर स्प्रिट जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार यह शराब स्थानीय होटलों के साथ-साथ बिहार में भी सप्लाई की जाती थी।
दो संचालक मौके से फरार
छापा पड़ते ही फैक्ट्री को चलाने वाले साधु चौहान और पवन चौहान मौके से फरार हो गए। दोनों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
उत्पाद विभाग की सख्त चेतावनी
उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नामी ब्रांड के नाम पर नकली शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी और कड़ा किया जाएगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।