Samachar Post डेस्क, रांची : पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित लवली पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अधिकारी के अनुसार, धमकी भरा कॉल सुबह लगभग 10:40 बजे आया, जिसमें कहा गया कि स्कूल परिसर में विस्फोटक रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया। मौके पर फायर टेंडर, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमें भेजी गईं।
यह भी पढ़ें: झारखंड में नीट पीजी 2025 राज्य कोटा सीटों की दूसरी राउंड काउंसलिंग शुरू
सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल के सभी छात्र, शिक्षक और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर बाहर ले जाया गया। स्कूल परिसर को पूरी तरह से घेरकर जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है, लेकिन जांच जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।