Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को उनके आवास पर JSSC CGL परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों ने मुलाकात की। सीएम ने सभी अभ्यर्थियों को सफलता के लिए बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी और डुमरी विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। मुलाकात के बाद सीएम विधानसभा की बैठक के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें: JLKM ने शुरू की राज्यव्यापी छात्र अधिकार पदयात्रा, रांची में होगी जनसभा
हाईकोर्ट के फैसले के बाद बढ़ी खुशी
बता दें कि बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट के फैसले के बाद राज्यभर में अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
अल्बर्ट एक्का चौक पर जश्न
फैसले के तुरंत बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर पहुंचे, जहाँ मिठाइयाँ बांटकर और ढोल-नगाड़ों पर नाचकर उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त की।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।