Samachar Post रिपोर्टर, पश्चिमी सिंहभूम : चाईबासा जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई की। तांतनगर थाना क्षेत्र में बिना परमिट बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए।
छापेमारी और जब्ती
पुलिस टीम ने दारा और तुईबाना गांव के आसपास छापेमारी की। ट्रैक्टर चालकों के पास कोई वैध कागजात नहीं पाए गए। दोनों ट्रैक्टर थाना परिसर में खड़े कर दिए गए, जानकारी खनन विभाग को भेजी गई।
यह भी पढ़ें: PLFI का सक्रिय उग्रवादी आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, एक लाख का था इनामी
आगे की कार्रवाई और चेतावनी
मामले में खनन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई होगी। तांतनगर पुलिस ने कहा कि अवैध बालू खनन और परिवहन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।