Samachar Post रिपोर्टर, रांची :बूटी स्थित मेडिक्योर अस्पताल में संस्था की संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय बिमला देवी की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
दंत एवं नेत्र जांच शिविर में 59 मरीजों का परीक्षण
बिमला देवी की स्मृति में अस्पताल परिसर में निःशुल्क दंत एवं नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. रिया और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज पाठक ने मरीजों की जांच कर जरूरी परामर्श दिया। शिविर के दौरान 59 मरीजों की जांच की गई, साथ ही मुफ्त रक्त परीक्षण और दवाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन डॉ. अमिताभ कुमार ने की।
यह भी पढ़ें : 20वीं सप्ताह में ‘प्लेसेंटा एक्रीटा’ की जानलेवा स्थिति; बावजूद रांची में महिला ने स्वस्थ बच्चे को दिया सुरक्षित जन्म
बिमला देवी के योगदान को किया याद
कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय बिमला देवी के व्यक्तित्व, उनके सामाजिक योगदान और लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भावपूर्ण तरीके से याद किया गया। मौके पर उपाध्यक्ष प्रो. अवधमणि पाठक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना पाठक, डॉ. सुमन दूबे, डॉ. सजीत, डॉ. मुकेश, सरोजेश, अमरेंद्र यादव, अस्पतालकर्मी तथा स्किल डेवलपमेंट यूनिट के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Reporter | Samachar Post