Samachar Post डेस्क, बिहार: नए साल के जश्न और पार्टियों के मद्देनजर बिहार में शराब तस्करी फिर सक्रिय हो गई है। अवैध शराब की खेप छिपाकर लाने के लिए तस्कर पुआल, भूसा, आलू और अन्य सामानों के बीच पेटियों को छिपाकर ले जा रहे हैं।
पुलिस की सतर्कता और विशेष जांच
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सख्त निर्देश दिए हैं। अब भारी वाहनों जैसे पुआल, भूसा और आलू लदे वाहनों की विशेष जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: धनबाद में अवैध बालू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, पिता की मौत
हालिया बरामद और कार्रवाई
हाल के दिनों में शराब तस्करी से जुड़े दो प्रमुख मामले सामने आए हैं, पिछले शुक्रवार को बाईपास थाना पुलिस ने भूसा लदे एक ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। अगले दिन रानीतालाब इलाके में पुआल लदी एक पिकअप वैन लूटने का मामला सामने आया, जिसमें वाहन में शराब नहीं मिली और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की अपील और सतर्कता
एसएसपी हृदय कांत ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में शराब के हॉटस्पॉट चिन्हित कर नियमित छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं। नए साल के मौके पर नकली शराब की आपूर्ति की आशंका को देखते हुए पुलिस और अधिक सतर्क है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।