Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने 2025-26 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। इस बजट का कुल आकार 91,717.1135 करोड़ रुपए है। इसे विधान परिषद में प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने पेश किया।
यह भी पढ़ें :रांची: पाब्लो रेस्टोरेंट में पुलिस रेड, एक दर्जन से अधिक लोग हिरासत में
JDU के MLC नीरज कुमार का तंज- तेजस्वी अगर दिखें तो बताइए
सत्र के दौरान कई घटनाएँ देखने को मिलीं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अनुपस्थित रहे। इस पर JDU के MLC नीरज कुमार ने तंज कसा, भाई तेजस्वी कहां हैं? हमें तो नजर नहीं आए, अगर दिखें तो बताइए। इससे पहले राज्यपाल ने विधानसभा में अभिभाषण देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और सरकार के कामों की सराहना की। वहीं, नरेंद्र नारायण यादव को विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए नामांकित किया गया है। चुनाव का परिणाम अगले दिन घोषित किया जाएगा।
Reporter | Samachar Post