Samachar Post डेस्क, रांची : कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर फिर से खुशखबरी आई है। 41 साल की उम्र में भारती ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। पहले बच्चे का नाम गोला (लक्ष्य) है, जिनका जन्म 2022 में हुआ था।
अस्पताल पहुंचने का खास मामला
सूत्रों के अनुसार, सुबह भारती को शो ‘लाफ्टर शेफ’ की शूटिंग करनी थी, लेकिन वॉटर बैग फटने की वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अपने लाडले को जन्म दिया।
यह भी पढ़ें: अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल: भारत बनाम श्रीलंका, वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें
फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रियाएँ
फैंस और कई सेलिब्रिटी कपल को दूसरी बार माता-पिता बनने पर बधाई दे रहे हैं। भारती और हर्ष ने 2017 में शादी की थी। पहले बच्चे के बाद भारती ने बताया था कि वे इस बार बेटी चाहती थीं, लेकिन इस बार फिर बेटे का आशीर्वाद मिला।
वर्किंग मॉम रही भारती
भारती ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपने काम को जारी रखा। वह ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3’ की शूटिंग करती रहीं और सेट पर अक्सर अपने आने वाले बच्चे के बारे में बातें करती थीं। फैंस ने उन्हें पूरी प्रेग्नेंसी में एक्टिव रहने के लिए खूब सराहा। भारती ने हाल ही में अपना मैटरनिटी शूट भी कराया, जिसमें उनका बेबी बंप दिखाई दिया।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।