- दिल्लीवासियों को मिलेगा ओला-उबर के अलावा भरोसेमंद और किफायती विकल्प
Samachar Post डेस्क, रांची : नए साल से दिल्ली में यात्रियों के लिए भारत टैक्सी नामक नई टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। केंद्र सरकार की पहल पर यह देश की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सेवा होगी, जिसका मोबाइल ऐप 1 जनवरी 2026 से लॉन्च किया जाएगा। भारत टैक्सी के जरिए यात्री ऑटो-रिक्शा, कार और बाइक टैक्सी आसानी से बुक कर सकेंगे। सेवा में सर्ज प्राइसिंग नहीं होगी, यानी पीक ऑवर्स या बारिश के समय किराया बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं होगी और किराया दरें स्थिर रहेंगी।
यह भी पढ़ें: रांची से नई दिल्ली तक एकता का संदेश: ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन’ शुरू
सरकारी प्लेटफॉर्म से किफायती यात्रा और ड्राइवर लाभ
सरकारी सहयोग से शुरू की जा रही इस पहल का मकसद यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी और किफायती सेवा प्रदान करना है। ड्राइवरों की आमदनी बढ़ाने पर भी ध्यान दिया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर ड्राइवरों को कुल किराए का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा मिलेगा, जो अन्य निजी ऐप्स की तुलना में अधिक है। दिल्ली में पहले ही लगभग 56 हजार ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।