- नवटोलिया चौका में पत्नी और बच्चों की गुमशुदगी
Samachar Post डेस्क, बिहार : भागलपुर जिले के औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना जीरोमाइल के नवटोलिया चौका निवासी विपिन मंडल ने शुक्रवार को थाने में आवेदन देकर बताया कि उनकी पत्नी दुर्गी देवी और दो बच्चे चांदनी कुमारी व सत्यम कुमार लापता हैं।
यह भी पढ़ें: रांची: जेवर दुकान से लाखों के गहनों से भरा बैग लेकर लुटेरे फरार, पुलिस जांच में जुटी
बच्चों के स्कूल जाने के बाद घर लौटे नहीं
विपिन मंडल ने बताया कि उनकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया चौका–कार्तिक चौक बाबूपुर स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन स्कूल से घर वापस नहीं आईं। परिवार ने उन्हें खोजने की कोशिश की और सभी संबंधियों से संपर्क किया, लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं मिली।
पति ने जताया पुलिस पर भरोसा
विपिन मंडल ने कहा कि उनका किसी से कोई झगड़ा या विवाद नहीं था। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भरोसा जताया और उम्मीद जताई कि पत्नी और दोनों बच्चों को जल्द बरामद किया जाएगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।