Samachar Post डेस्क, रांची : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला क्रिकेटरों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए घरेलू क्रिकेट की मैच फीस में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। इस फैसले से सीनियर और जूनियर दोनों स्तर की महिला खिलाड़ियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
सीनियर महिला खिलाड़ियों को अब मिलेगी ज्यादा मैच फीस
BCCI के नए फैसले के तहत सीनियर महिला खिलाड़ियों को 50 ओवर और मल्टी-डे मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने पर प्रति दिन 50,000 रुपये मिलेंगे। वहीं, रिजर्व खिलाड़ियों को प्रति दिन 25,000 रुपये दिए जाएंगे।
टी20 टूर्नामेंट की फीस भी बढ़ी
टी20 राष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों को अब प्रति मैच 25,000 रुपये मिलेंगे, जबकि रिजर्व खिलाड़ियों को 12,500 रुपये दिए जाएंगे। अनुमान है कि कोई सीनियर महिला खिलाड़ी अगर पूरे सीजन सभी फॉर्मेट खेले, तो वह 12 से 14 लाख रुपये तक की कमाई कर सकती है।
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में मंगलवार को मामूली गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी ने सपाट शुरुआत की
जूनियर महिला खिलाड़ियों को भी मिला फायदा
BCCI ने अंडर-23 और अंडर-19 महिला खिलाड़ियों की फीस में भी बढ़ोतरी की है। इन वर्गों में प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ियों को 25,000 रुपये और रिजर्व खिलाड़ियों को 12,500 रुपये प्रति मैच मिलेंगे।
अंपायर और मैच रेफरी को भी राहत
इस फैसले का लाभ अंपायर और मैच रेफरी को भी मिलेगा। लीग स्टेज मैचों में उन्हें प्रति दिन 40,000 रुपये, जबकि नॉकआउट मुकाबलों में 50,000 से 60,000 रुपये तक का भुगतान किया जाएगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।