Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में 7 दिसंबर को हुए लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आलोक मुखी उर्फ़ सावन मुखी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
14 लाख रुपये का सामान बरामद
पुलिस ने चोरी किए गए सोने–चांदी के आभूषण, नकदी, स्कूटी, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया। कुल कीमत लगभग 14 लाख रुपये आंकी गई है।
यह भी पढ़ें: पटना में युवक की हत्या से सनसनी, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप
आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी
एसएसपी के निर्देश पर बनाई गई विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना की मदद से सबसे पहले आलोक मुखी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की घटना कबूल की और बताया कि कुछ आभूषण उसने अपनी बहन ज्योति मुखी और जीजा धीरज तांती को बेचने के लिए दिए थे।
ग्राहक बनकर ज्वेलर्स से बरामदगी
पुलिस ने आदित्यपुर और बड़ा गम्हरिया स्थित अनन्या ज्वेलर्स से चोरी का सोने का हार बरामद किया। इसके अलावा आरोपियों के ठिकानों से सोने–चांदी के गहने, 70 हजार रुपये नकद, स्कूटी, मोबाइल और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए।
आरोपी और उनका आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपियों में आलोक मुखी, धीरज तांती, ज्योति मुखी और सुनील कुमार प्रसाद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आलोक और धीरज का पहले भी अलग-अलग मामलों में आपराधिक इतिहास है और वे पहले जेल जा चुके हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।