Samachar Post रिपोर्टर, रांची :मांडर विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने शुक्रवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की। बैठक में क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क व्यवस्था से जुड़ी गंभीर चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने तिर्की को आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी और समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर जल्द कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा, मिस्त्री बुरी तरह झुलसा लोगों में आक्रोश
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक
बंधु तिर्की ने बताया कि मांडर क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति अभी भी संतोषजनक नहीं है। ग्रामीण इलाकों में कई सड़कें खराब होने के कारण लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जन समस्याओं के समाधान के लिए तिर्की प्रतिबद्ध
पूर्व मंत्री ने कहा कि वे मांडर के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्य सचिव के सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण सड़कों से जुड़े मुद्दों पर तेजी से सुधार होगा।
Reporter | Samachar Post