Samachar Post डेस्क, रांची :उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को अमेरिका में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समारोह में ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें वनतारा के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण और पशु कल्याण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
यह भी पढ़ें :झारखंड के खूंटी और लातेहार जिलों में चौकीदारों-दफादारों के वेतन और वर्दी के लिए 3.14 करोड़ की राशि आवंटित
सबसे कम उम्र के और पहले एशियाई युवा, जिन्हें मिला यह सम्मान
अनंत अंबानी इस अवॉर्ड को पाने वाले सबसे कम उम्र के युवा, और पहले एशियाई बन गए हैं। यह अवॉर्ड पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी, बिल क्लिंटन, हॉलीवुड की हस्तियों और कई वैश्विक नेताओं को मिल चुका है। ऐसे में अनंत का सम्मान बेहद खास माना जा रहा है।
वनतारा : दुनिया के सबसे बड़े वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट्स में शामिल
अवार्ड की घोषणा होते ही दुनिया भर में वनतारा के काम की चर्चा होने लगी। वनतारा आज वैश्विक स्तर पर सबसे अनूठे और व्यापक वाइल्डलाइफ कंसर्वेशन प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है। यहां घायल और बीमार जानवरों को नई जिंदगी दी जाती है। संकटग्रस्त और विलुप्त हो रही प्रजातियों को सुरक्षित वातावरण में पुनर्स्थापित किया जाता है। आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों से संरक्षण कार्य किया जाता है।
हर जीव महत्वपूर्ण है- अवार्ड लेते समय बोले अनंत अंबानी
सम्मान स्वीकार करते हुए अनंत अंबानी ने कहा यह सम्मान मुझे सर्वभूत हित यानी सभी जीवों की भलाई के लिए और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देता है। जानवर हमें संवेदनशीलता और जीवन का संतुलन सिखाते हैं। हमारा उद्देश्य हर जीव को सम्मान, देखभाल और बेहतर जीवन देना है। ग्लोबल ह्यूमन सोसाइटी के आयोजकों ने अनंत अंबानी और वनतारा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा वनतारा सिर्फ एक रेस्क्यू सेंटर नहीं, बल्कि इलाज, देखभाल और संरक्षण का अनूठा एकीकरण है। दुनिया के लिए एक मॉडल। समारोह में वैश्विक वन्यजीव संरक्षण विशेषज्ञ शामिल हुए, जिनमें शामिल हैं डॉ. जॉन पॉल रोड्रीगेज़, थॉमस श्मिड, डॉ. माइकल एड्केसन, मैथ्यू जेम्स, विलियम, कैथलीन डुडजिंस्की आदि।
Reporter | Samachar Post