Samachar Post डेस्क, रांची : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। चौथा सीजन 9 जनवरी 2026 से शुरू होकर 5 फरवरी 2026 तक चलेगा। लीग की शुरुआत नवी मुंबई से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा।
नवी मुंबई से होगी धमाकेदार शुरुआत
सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन RCB और दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां 9 से 17 जनवरी तक 11 मैच आयोजित किए जाएंगे। बाकी के 11 मैच वडोदरा में होंगे।
यह भी पढ़ें: IND vs SA वनडे मुकाबला कल JSCA स्टेडियम में, 35 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना
कब-कब होंगे बड़े मुकाबले?
लीग का पहला चरण 1 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद,
- 3 फरवरी : एलिमिनेटर (वडोदरा)
- 5 फरवरी : ग्रैंड फाइनल (वडोदरा)
इस बार लीग में केवल दो डबल-हेडर (10 और 17 जनवरी) रखे गए हैं।
नवी मुंबई लेग के प्रमुख मैच
- 9 जनवरी: मुंबई इंडियंस vs RCB
- 10 जनवरी: UP वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स
- 10 जनवरी: मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स
- 11 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स
- 12 जनवरी: RCB vs UP वॉरियर्स
- 13 जनवरी: मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स
- 14 जनवरी: UP वॉरियर्स vs दिल्ली कैपिटल्स
- 15 जनवरी: मुंबई इंडियंस vs UP वॉरियर्स
- 16 जनवरी: RCB vs गुजरात जायंट्स
- 17 जनवरी: UP वॉरियर्स vs मुंबई इंडियंस
- 17 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs RCB
वडोदरा लेग के प्रमुख मैच
- 19 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs RCB
- 20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस
- 22 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs UP वॉरियर्स
- 24 जनवरी: RCB vs दिल्ली कैपिटल्स
- 26 जनवरी: RCB vs मुंबई इंडियंस
- 27 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स
- 29 जनवरी: UP वॉरियर्स vs RCB
- 30 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस
- 1 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs UP वॉरियर्स
नॉकआउट चरण
- 3 फरवरी : एलिमिनेटर
- 5 फरवरी : फाइनल (वडोदरा)
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।