Samachar Post डेस्क, रांची : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 और 5 दिसंबर 2025 को भारत दौरे पर आएंगे। यह दौरा 23वां सालाना द्विपक्षीय समिट है और बदलते वैश्विक राजनीतिक और सुरक्षा माहौल में दोनों देशों के रिश्तों के लिए अहम माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस दौरे के दौरान पुतिन, PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनका स्वागत करेंगी और राजकीय दावत आयोजित करेंगी, भारत-रूस आपसी रिश्तों की प्रगति का मूल्यांकन, “स्पेशल और प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप” को और मजबूत करना। रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर विचार-विमर्श, क्रेमलिन ने भी कहा कि दौरे में राजनीति, ट्रेड, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और तकनीक, सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें: IND-SA मैच को लेकर कल बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, कई मार्गों पर नो-एंट्री लागू
रणनीतिक अहमियत
यह फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पुतिन का पहला भारत दौरा होगा। भारत-रूस ने अपनी स्पेशल और प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप जारी रखी है, विशेषकर डिफेंस और एनर्जी सेक्टर में भारत इस दौरे से अपनी मल्टी-अलाइनड और ऑटोनॉमस विदेश नीति का संदेश देगा।
डिफेंस और एनर्जी सहयोग
रूस भारत को फाइटर एयरक्राफ्ट और Su-57 स्टील्थ फाइटर टेक्नोलॉजी में सहयोग दे रहा है…
- भारत संभवतः S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के 5 और स्क्वॉड्रन खरीद सकता है
- रूस से डिस्काउंटेड क्रूड ऑयल भारत की एनर्जी सुरक्षा में महत्वपूर्ण
- व्लादिवोस्तोक-चेन्नई शिपिंग रूट से भारत-रूस व्यापार और कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
वैश्विक संदर्भ
यूक्रेन विवाद, US-चीन तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता के बीच यह दौरा यह दर्शाता है कि भारत अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता बनाए रखता है। दौरा डिफेंस, एनर्जी और व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करने का अवसर विशेषज्ञों के अनुसार भारत-रूस संबंध इस समय भरोसे और रणनीतिक बैलेंस का अहम स्तंभ हैं।
विशेषज्ञ की राय
उदयपुर के थिंक टैंक उसानास फाउंडेशन के CEO अभिनव पंड्या के अनुसार, पुतिन का दौरा भारत के लिए महत्वपूर्ण जियोपॉलिटिकल मैसेज है। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिस्थितियों में भारत को स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी बनाए रखना जरूरी है और रूस इस चुनौती में भरोसेमंद साथी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।