Samachar Post डेस्क, रांची : मुंबई बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। 7 नवंबर को कैटरीना ने एक बेटे को जन्म दिया है। यह कपल अब पैरेंटहुड के सबसे खूबसूरत पड़ाव में प्रवेश कर चुका है।
कपल ने सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी
विक्की और कैटरीना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक संयुक्त पोस्ट साझा करते हुए लिखा, हमारी खुशियों का बंडल आ चुका है। पूरे लाड़-प्यार से हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं बेबी बॉय, 7 नवंबर। इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड गलियारों में बधाइयों की झड़ी लग गई।
यह भी पढ़ें: तदाशा मिश्रा बनी झारखंड की पहली महिला DGP, ग्रहण किया पदभार
सेलेब्रिटीज़ ने दी शुभकामनाएं
फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने कपल को पैरेंटहुड की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला, हुमा कुरैशी, मनीष मल्होत्रा, सागरिका घाटके, गुनीत मोंगा, अर्जुन कपूर और नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त की।
शादी और करियर की झलक
विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। चौथी सालगिरह से ठीक पहले उनके घर नन्हे मेहमान के आने से दोनों की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। कैटरीना कैफ पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं, जबकि विक्की कौशल हाल ही में अपनी फिल्म ‘छावा’ से बॉक्स ऑफिस पर छाए रहे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।