Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार के वैशाली जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा औद्योगिक थाना क्षेत्र के नाईपर के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार लग्जरी कार रॉन्ग साइड में खड़े 16-पहिया ट्रक से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोगों को बाहर निकालने में पुलिस को क्रेन की मदद लेनी पड़ी। हादसे में मारे गए और घायल हुए सभी लोग बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सर्वे के काम से जुड़े थे।
यह भी पढ़ें :झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, प्रशासनिक और खेल जगत से जुड़े बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। कार जंदाहा से हाजीपुर की ओर जा रही थी। सड़क किनारे गलत दिशा में खड़ा ट्रक कार के सामने आ गया और भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सभी शवों को हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि घायलों का इलाज जारी है।
ट्रक और कार दोनों को जब्त कर जांच शुरू
पुलिस के अनुसार, घायल लोगों की पहचान इस प्रकार की गई है पुष्पा चौधरी (28 वर्ष), हाजीपुर चकुंडा, शालिनी वर्मा (26 वर्ष), सीतापुर (उत्तर प्रदेश) कपिल कुमार (24 वर्ष), सीतापुर (उत्तर प्रदेश), शिवम कुमार सिंह (19 वर्ष), समस्तीपुर मोहनपुर के रूप में हुई है। औद्योगिक थानेदार अरविंद पासवान ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड पार्किंग की वजह से हुआ। पुलिस ने ट्रक और कार दोनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
Reporter | Samachar Post