Samachar Post डेस्क, रांची :दिल्ली के लाल किला धमाके के बाद फरार आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद नबी फिर सुर्खियों में है। उसका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अंग्रेजी में आत्मघाती हमलों को न्यायसंगत बताते हुए इसे “शहादत अभियान” करार देता दिख रहा है। वीडियो ने जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें :IPL 2026: मिनी ऑक्शन से पहले पैट कमिंस बने SRH के कप्तान, सोशल मीडिया पोस्ट से खुलासा
वीडियो में क्या कह रहा है उमर?
वीडियो में उमर अकेले कमरे में बैठकर आत्मघाती हमलों को वैध ठहराने की कोशिश करता है। उसका कहना है कि लोग आत्मघाती हमलों को गलत समझते हैं। हमलावर अपनी मौत को नियति मान लेते हैं। उसकी बातें और तर्क उसकी कट्टरपंथी मानसिकता को उजागर करते हैं।
लाल किला धमाके की जांच में अहम सुराग
10 नवंबर को लाल किला के पास हुए धमाके की जांच में कई बड़े डिजिटल क्लू मिले हैं। पुलिस के अनुसार धमाके से पहले और बाद में इलाके में 68 ऐसे नंबर सक्रिय थे जिन पर पाकिस्तान और तुर्की से कॉल आए थे। एजेंसियां अब इन नंबरों का डेटा, लोकेशन और विदेशी सर्वर कनेक्शन खंगाल रही हैं।
उमर की कार पर बड़ा खुलासा
सूत्रों के मुताबिक धमाके से पहले उमर की कार 3 घंटे तक सुनहरी बाग पार्किंग में खड़ी थी। इसी दौरान 187 फोन उसकी कार के 30 मीटर के दायरे में सक्रिय पाए गए। धमाके के समय और आसपास कुल 912 मोबाइल एक्टिव थे। यह डिजिटल गतिविधि सुरक्षा एजेंसियों को संदिग्ध नेटवर्क की ओर इशारा कर रही है।
सुरक्षा एजेंसियों में अलर्ट
एसएसपी और केंद्रीय एजेंसियां इस मामले को गंभीर मानते हुए देश में आतंकवाद के नए पैटर्न को लेकर हाई अलर्ट पर हैं।जांच तेज कर दी गई है और उमर की तलाश में बहु-एजेंसी ऑपरेशन जारी है।
Reporter | Samachar Post