Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने पटना में बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने एग्जिट पोल को सिरे से नकारते हुए इसे “PMO से सेट” बताया और कहा कि इसका मकसद मतगणना अधिकारियों पर दबाव बनाना है। तेजस्वी ने कहा,एग्जिट पोल का कोई मानक नहीं है, यह मानसिक दबाव बनाने की रणनीति है। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे और 18 नवंबर को महागठबंधन की सरकार शपथ लेगी।
यह भी पढ़ें :कपड़ा बेचने के बहाने पहुंचे थे, बकरा चोरी कर भागने लगे ग्रामीणों ने दबोचा, फिर पुलिस को सौंपा
बिहार में बदलाव तय, NDA घबराई हुई
तेजस्वी ने दावा किया कि इस बार जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि 2020 की तुलना में इस चुनाव में 72 लाख अधिक वोट पड़े हैं और हर विधानसभा में औसतन 30 हजार अतिरिक्त मतदान दर्ज किया गया। यह वोट सरकार बचाने का नहीं, सरकार बदलने का वोट है। NDA बौखलाहट में है।
मतगणना में धांधली के लगाए आरोप
पिछले चुनाव का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि 2020 में काउंटिंग धीमी कर धांधली की गई थी, लेकिन इस बार महागठबंधन सतर्क रहेगा। हमारे कार्यकर्ता वोट की रक्षा करेंगे। इस बार बेईमानी नहीं चलेगी। बिहार में अब नौकरी वाली सरकार बनेगी और कलम का राज चलेगा।
1995 से भी बेहतर फीडबैक
पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ज़मीनी स्तर से बेहद सकारात्मक फीडबैक मिला है। इतना शानदार रिस्पॉन्स 1995 के बाद पहली बार मिल रहा है। जनता बदलाव चाहती है और बदलाव होकर रहेगा।
Reporter | Samachar Post