Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :टाटानगर रेलवे स्टेशन के मेन गेट के सामने सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती हुई CNG टेंपो में अचानक आग लग गई और इसके बाद दो जोरदार धमाके हुए। धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें :बिहार में भाजपा अध्यक्ष बदलेगा, झारखंड में भी नया प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना
चालक और यात्री समय रहते सुरक्षित
कीताडीह निवासी चालक पवन राय यात्रियों के साथ टेंपो चला रहे थे। तभी राहगीरों ने वाहन के नीचे से चिंगारी निकलते देखा और उन्हें चेतावनी दी। सौभाग्य से, चालक और सभी यात्री समय रहते वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। इस कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कुछ ही मिनटों में टेंपो पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया। इसी दौरान दो तेज धमाके हुए, जिससे आसपास के लोग डरकर इधर-उधर भाग गए। हादसे के कारण सड़क यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित रहा।
पीसीआर वैन, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर
सूचना मिलते ही पीसीआर वैन, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने आग को काबू में किया और स्थिति सामान्य की। पुलिस और फायर ब्रिगेड अब आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Reporter | Samachar Post