Samachar Post डेस्क, रांची : भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार की शुरुआत कमजोरी के साथ की। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण सेंसेक्स 135.8 अंक गिरकर 84,537.22 पर खुला। निफ्टी भी 53.85 अंक टूटकर 25,856.20 पर ट्रेड करता दिखा।
कौन-से शेयर टूटे, कौन-से संभले
गिरावट वाले शेयर..
- टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स
- एचडीएफसी बैंक
- बजाज फिनसर्व
- एनटीपीसी
- सन फार्मा
बढ़त वाले शेयर..
- इंफोसिस
- हिंदुस्तान यूनिलीवर
- टीसीएस
- एचसीएल टेक
- टेक महिंद्रा
- आईसीआईसीआई बैंक
वैश्विक बाजारों में मिलाजुला रुख
- गिरावट: कोस्पी (द. कोरिया), एसएसई कंपोजिट (शंघाई), हैंग सेंग (हांगकांग)
- बढ़त: निक्केई 225 (जापान)
अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक दायरे में बंद हुए।
यह भी पढ़ें: रांची होटवार जेल में कैदियों ने लगाए गंभीर आरोप: पत्थर जैसी रोटी, पानी जैसी दाल
विश्लेषकों की राय: 2025 की तेजी के बाद सामान्य करेक्शन
विश्लेषकों का मानना है कि बाजार में यह गिरावट अचानक नहीं है बल्कि लगातार तेजी के बाद एक स्वस्थ सुधार (Healthy Correction) है। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा, प्रमुख टेक शेयरों में उत्साह कम होने और अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की आक्रामक नीति ने दबाव बढ़ाया है।
FII–DII आँकड़े
- FII की बिकवाली: ₹728.82 करोड़
- DII की खरीदारी: ₹6,156.83 करोड़
कच्चे तेल में मामूली गिरावट
वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25% गिरकर $64.73 प्रति बैरल पर पहुंच गया।
मंगलवार का बाजार बंद
सेंसेक्स 277.93 अंक गिरकर 84,673.02, निफ्टी 103.40 अंक टूटा, बंद 25,910.05 पर क्लोज हुआ था।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।